
बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने बसों में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चेन और मंगलसूत्र खरीदने वाले एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे (35 वर्ष), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गौतम दुबे की तलाश की गई। उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने झपटमारी से चोरी किया गया करीब 7 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है। मामले में आरोपी को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।
मुख्य बिंदु:
- महिला झपटमारी गैंग से चोरी का सोना खरीदने का आरोप
- कटघोरा निवासी सोनार गौतम दुबे गिरफ्तार
- करीब 7 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार
- 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद
- आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
स्थान: रतनपुर, जिला बिलासपुर
पुलिस कार्रवाई: थाना रतनपुर

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

