
रायगढ़, 20 अगस्त 2026। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के अवसर पर इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ द्वारा 4 से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक शहर में हरिनाम संकीर्तन, भजन, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों की धूम रहेगी।
आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष जन्माष्टमी समारोह में करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोजन को और भव्य स्वरूप दिया गया है। ओडिशा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों से भी भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इस्कॉन के ब्रह्मचारी एवं दीक्षित भक्त भी आयोजन में विशेष रूप से शामिल होंगे।
4 सितंबर से शुरू होगा महामहोत्सव
महामहोत्सव की शुरुआत 4 सितंबर को होगी। सुबह 10 बजे से बच्चों एवं भक्तों के लिए चित्रकला, रंगोली, निबंध, प्रश्नोत्तरी और क्राफ्ट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे और इनमें भक्तों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
शाम 5 बजे से मुख्य जन्माष्टमी कार्यक्रम इस्कॉन प्रचार केंद्र, जगन्नाथ मंदिर के पास, पल्लवी महल, राजा पारा, रायगढ़ में होगा। भजन, संकीर्तन, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा।
5 सितंबर को नंद उत्सव और व्यास पूजा
5 सितंबर को शाम 4 बजे इस्कॉन प्रचार केंद्र में नंद उत्सव एवं इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी का व्यास पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाने के साथ श्रील प्रभुपाद जी के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता अर्पित की जाएगी।
6 सितंबर को होगा भव्य सार्वजनिक आयोजन
महामहोत्सव का मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम 6 सितंबर को अंश इंटरनेशनल होटल, रायगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। आयोजकों को इस दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में बाल महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन, पुरस्कार वितरण, भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। भगवान श्रीकृष्ण का विशेष महाभिषेक एवं महाआरती भी की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
हजारों कंठों से गूंजेगा महामंत्र
आयोजन के दौरान जब हजारों श्रद्धालु एक साथ ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे’ महामंत्र का संकीर्तन करेंगे, तब पूरा रायगढ़ कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले भक्तों की सहभागिता इस आयोजन को और विशेष बनाएगी।
इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के प्रभारी एवं इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी मिथिलापति प्रभु जी ने बताया कि यह आयोजन केवल जन्माष्टमी उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति और संस्कारों को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित तीनों दिन के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
आयोजकों ने रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भगवान श्रीकृष्ण के पावन प्राकट्य उत्सव में सहभागी बनें और इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

