
जल संकट वाले गांवों का चिन्हांकन कर बोर रिचार्ज कराने के निर्देश
मुंगेली, 18 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों को सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल संकट से प्रभावित गांवों का चिन्हांकन कर वहां बोर रिचार्ज का कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंप चोरी की घटनाओं में एफआईआर दर्ज कराने तथा बंद पड़े सोलर पंपों को शीघ्र चालू कराने को कहा, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सके।
खराब गुणवत्ता वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत एकल ग्राम एवं सोलर आधारित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि खराब गुणवत्ता या संतोषजनक प्रगति नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाए।
उन्होंने ठेकेदारों के लंबित भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भुगतान से पहले संबंधित गांवों में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। कार्य की गुणवत्ता और पूर्णता की पुष्टि होने के बाद ही भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पाइपलाइन लीकेज का त्वरित सुधार करने के निर्देश
कलेक्टर ने पाइपलाइन लीकेज की समस्या का ब्लॉकवार चिन्हांकन कर उसका त्वरित सुधार कराने के निर्देश दिए। साथ ही पंप ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण देने और जल प्रदाय योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने एकल ग्राम एवं सोलर आधारित योजनाओं में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीएमएफ मद से भू-जल रिचार्ज के प्रस्ताव तैयार होंगे
जलस्तर से प्रभावित एवं पेयजल स्रोत की समस्या वाले गांवों में डीएमएफ मद से भू-जल रिचार्ज निर्माण सहित आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। इसके साथ ही लंबे समय से बंद अनुबंधों एवं अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं नियमित पेयजल पहुंचाना है। इसलिए योजनाओं का संचालन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मैदानी स्तर पर ग्रामीणों को इसका वास्तविक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
