
बिलासपुर, 18 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवेदन का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
रतनपुर में पर्यटन सहयोग केंद्र खोलने की मांग
रत्नदेव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ने रतनपुर में पर्यटक सहयोग केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि रतनपुर तालाबों एवं मंदिरों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है और यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए समिति ने पर्यटन सहयोग केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है तथा इस कार्य में निःशुल्क सहयोग देने की बात कही।
स्कूल सफाई कर्मियों के मानदेय भुगतान का मुद्दा
छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष श्री विद्यानंद निर्मलकर ने स्कूल सफाई कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निजी भूमि से ट्रांसफार्मर और विद्युत तार हटाने की मांग
बेलतरा निवासी राजकुमार जायसवाल ने अपनी निजी भूमि से ट्रांसफार्मर एवं विद्युत प्रवाहित तार हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी निजी भूमि पर सीएसपीडीसीएल द्वारा ट्रांसफार्मर का खंभा लगाया गया है और विद्युत प्रवाहित तार भी गुजारा गया है।
गुन्डी नाला से अवैध कब्जा हटाने की मांग
ग्राम पंचायत बैमा के सचिव, सरपंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर गुन्डी नाला में किए गए कथित अवैध बेजा कब्जे को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अशोक साहू द्वारा नाले में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया है। इससे बस्ती का पानी नाले में जाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
दो साल से चौकीदार के भुगतान का मामला
तखतपुर के लिदरी निवासी शिवशंकर सप्रे ने बताया कि वे लिदरी स्थित कृष्ण कुंज गार्डन में पिछले दो वर्षों से चौकीदार के पद पर कार्यरत थे, लेकिन उन्हें विगत दो वर्षों का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर लंबित भुगतान दिलाने की मांग की।
क्षतिग्रस्त नहर को पक्का कराने की मांग
रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लालपुर के ग्रामीणों ने चांपी जलाशय चपोरा, ग्राम लालपुर की क्षतिग्रस्त नहर को पक्की नहर में तब्दील करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण पानी गांव तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है। नहर के बीच से टूटे हिस्से के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

