
सरगुजा। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता रविशंकर नायक का नाम बिना भाजपा प्रवेश के अनुसूचित जाति मोर्चा की संगठनात्मक सूची में शामिल कर दिया। कांग्रेस के अनुसार, रविशंकर नायक ग्राम करजी के कांग्रेस समर्थित उपसरपंच हैं और लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के करजी बूथ क्रमांक 169 में बूथ लेवल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।
कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी अनूप मेहता के साथ राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में रविशंकर नायक ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि उनका नाम भाजपा के दरिमा मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा में मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। यह जानकारी मिलने पर उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि तथा दरिमा मंडल अध्यक्ष को लिखित आपत्ति दी।
रविशंकर नायक के मुताबिक, आपत्ति के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया से संबंधित सूची हटा दी, लेकिन सूची में हुई गलती को सुधारने अथवा उनका नाम हटाए जाने की कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने भाजपा के कई नेताओं से संपर्क किया और सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष से भी मई महीने में मुलाकात कर पूरी जानकारी दी। उनका कहना है कि उन्होंने इस संबंध में शपथपत्र देने की पेशकश भी की थी, लेकिन शपथपत्र लेने से इनकार कर दिया गया। साथ ही गलती सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इसकी स्थिति सार्वजनिक नहीं की गई है।
कांग्रेस ने इस पूरे मामले को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल खड़ा करने वाला बताया है। कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी अनूप मेहता ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सहमति और भाजपा में प्रवेश के बिना उसका नाम संगठन की सूची में शामिल किया जाता है और आपत्ति के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती, तो यह गंभीर विषय है।
प्रेसवार्ता में कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि “क्या इसी प्रकार भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन रही है?” कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह घटना सरगुजा में भाजपा के जमीनी संगठन और कार्यकर्ताओं की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा द्वारा दूसरे दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं के नाम कथित तौर पर अपनी संगठनात्मक सूचियों में शामिल कर संगठन मजबूत होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, रविशंकर नायक ने भाजपा से इस मामले में सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने और अपनी सूची में हुई गलती का विधिवत सुधार करने की मांग की है।
संचार विभाग
जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

