स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 102 पाव अवैध मदिरा जब्त

स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 102 पाव अवैध मदिरा जब्त
IMG 20260817 WA0216 1024x576

मुंगेली, 17 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुंगेली आबकारी विभाग ने सघन जांच एवं छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में 102 पाव देशी मदिरा, कुल 18.360 बल्क लीटर, बरामद की गई। अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार शुष्क दिवस के पूर्व से ही आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी और आकस्मिक जांच की जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि शासकीय मदिरा दुकानों के बंद रहने के दौरान अवैध शराब के संभावित परिवहन एवं बिक्री को रोकने के लिए होटल, ढाबा, गुमटी तथा संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई।

इसी क्रम में ग्राम नारायणपुर, थाना फास्टरपुर क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 U 2941 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 102 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल मात्रा 18.360 बल्क लीटर, बरामद हुई।

मामले में आरोपी विकास साहू, निवासी ग्राम झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया।

सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अवैध रूप से मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मदिरा सहित जब्त कर लिया गया है। वाहन के राजसात की कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *