कोयला मजदूर पंचायत की गेवरा शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, महत्वपूर्ण समितियों में सदस्यों का मनोनयन

कोयला मजदूर पंचायत की गेवरा शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, महत्वपूर्ण समितियों में सदस्यों का मनोनयन

गेवरा/कोरबा। कोयला मजदूर पंचायत (HMS) गेवरा प्रोजेक्ट शाखा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया है। हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन एवं कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की उपस्थिति एवं अनुशंसा के बाद कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसके साथ ही गेवरा क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण संयुक्त समितियों में संगठन के प्रतिनिधियों का मनोनयन भी किया गया है।

संगठन की ओर से इस संबंध में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र भेजा गया है। पत्र में औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33.4, औद्योगिक विवाद केंद्रीय नियम 1957 की धारा 61.1 तथा आईआर कोड केंद्रीय नियम 2026 की धारा 39.1 के तहत नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संरक्षित कर्मचारी (Protected Workers) के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया गया है।

महत्वपूर्ण समितियों में मनोनयन

श्रमिक हितों की रक्षा और प्रबंधन के साथ बेहतर समन्वय के उद्देश्य से विभिन्न समितियों में संगठन के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति (JCC): रेशम लाल यादव (सेवानिवृत्त) एवं एस.डी. माणिकपुरी (सीनियर ओवरमैन)।

आवास आबंटन समिति (HAC): रेशम लाल यादव (सेवानिवृत्त) एवं एस.सी. मंसूरी (फोरमेन इंचार्ज)।

सुरक्षा समिति: एस.पी. तांती (सीनियर ओवरमैन) एवं सुशील कुमार श्रीवास (फोरमेन इंचार्ज)।

कल्याण समिति: रवीन्द्र कुमार स्वर्णकार (सीनियर डम्पर ऑपरेटर) एवं मक्सूद (डम्पर ऑपरेटर)।

गेवरा शाखा की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष: अनुजराम (डम्पर ऑपरेटर, ईस्ट)

कार्यवाहक अध्यक्ष: सुनील कुमार डडसेना

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती बी. स्निग्धा, लखन लाल यादव, राकेश कुमार राजवाड़े, अरविन्द कुमार सिंह, उमेश कुमार सोनी, संदीप कुमार तिवारी, बृजेश कुमार सिंह, हरिचरण यादव, कृष्णा कुमार एक्का।

उपाध्यक्ष: बबलू उरांव, दिनेश कुमार पाटले, नागराज पटेल, रावेन्द्र सिंह, बसंत कुमार खूंटे, मो. वजाहद, अजहर अली, अनिल कुमार राठौर, देवेश कुमार राठौर।

सचिव: एस.सी. मंसूरी (फोरमेन इंचार्ज)

सह सचिव: विनोद कुमार पटेल, दिनेश कुमार, सोनूराम शेखर, प्रियेश कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार, निहाल कुमार।

संगठन मंत्री: श्रीराम साहू, अरूण कुमार, शिव कुमार तिवारी, सुभाषचन्द्र राठौर, कमलाकांत तिवारी, विजय कुमार राठौर, संतोष कुमार यादव, व्ही. जयन नायर, युगल किशोर।

कार्यालय सचिव: राजकुमार पटेल, कुशाल पटेल।

महामंत्री, गेवरा क्षेत्र: एस.डी. माणिकपुरी।

मजदूर हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। संगठन ने कहा कि प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद और वार्ता के माध्यम से श्रमिक कल्याण के साथ-साथ कोयला उत्पादन को भी बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

कोयला मजदूर पंचायत ने कहा कि गेवरा प्रोजेक्ट एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक है और यहां कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *