बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड मैदान में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने समारोह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:59 बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का समारोह स्थल पर आगमन होगा। 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान तथा परेड कमांडर द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी।
इसके बाद 9:06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा और बैंड द्वारा मार्चधुन प्रस्तुत की जाएगी। 9:10 बजे हर्ष फायर तथा 9:15 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन होगा।
9:20 बजे मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद 9:40 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही होगी।
समारोह में 9:45 बजे स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 10:15 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ समारोह का अगला चरण संपन्न होगा।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस बल, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

