गेवरा-दीपका/कोरबा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), एसईसीएल बिलासपुर इकाई के गेवरा एवं दीपका क्षेत्र द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
रैली का शुभारंभ सीआईएसएफ इकाई प्रभारी रघुबीर नरेन ने हरी झंडी दिखाकर किया। देशभक्ति के जयघोष के साथ रैली गेवरा स्थित सीआईएसएफ इकाई लाइन से रवाना हुई। रैली विजयनगर ग्राम से होकर गुजरी और पुनः गेवरा इकाई लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में सीआईएसएफ के बड़ी संख्या में जवानों एवं अधिकारियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। जवान हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करते नजर आए।
विजयनगर एवं आसपास के ग्रामीणों ने भी रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रप्रेम के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सीआईएसएफ इकाई प्रभारी रघुबीर नरेन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है।
रैली के माध्यम से सीआईएसएफ ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
