हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयुष विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

बिलासपुर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जागरूकता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयुष विभाग द्वारा गौरव पथ रिंग नंबर-2 में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का नेतृत्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने किया। आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ रैली में शामिल हुए।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। रैली के मार्ग में मौजूद नागरिकों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है। रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *