बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बिलासपुर। ई-रिक्शा चालक संघ बिलासपुर का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 9 अगस्त 2026 को बहतराई रोड स्थित प्रथम हॉस्पिटल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पद और दायित्व की शपथ ली। समारोह में शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और संघ के सदस्यों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम हॉस्पिटल के संचालक एवं संघ के संरक्षक डॉ. रजनीश पांडेय ने की। वहीं पूर्व विधायक बिल्हा सियाराम कौशिक संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनीश सिंह, यातायात पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे तथा आरटीओ अधिकारी असीम माथुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व रेलवे पार्षद सुब्बाराव रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में संघ के अध्यक्ष इमरान अली, उपाध्यक्ष गिरीश यादव, सचिव रंजीत कुमार कुटे, सह-सचिव शहजाद खान, कोषाध्यक्ष संतोषी निषाद एवं सह-कोषाध्यक्ष सैयद आबिद अली ने अपने पद की शपथ ली।

इसके साथ ही अनिल कुमार और एडवोकेट नाजिम खान को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। महिला कार्यकारिणी में जमुना बाई सागर को अध्यक्ष तथा परमेश्वरी सोनवानी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

महिला कार्यकर्ताओं में सरिता राजपूत, शर्मिला बेगम, कविता शर्मा, निक्की निशा, ज्योति यादव और मुमताज सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। पुरुष कार्यकर्ताओं में दीपक यादव, पप्पू यादव, विक्रम वर्मा, मोहम्मद सफीक, राम प्रजापति, भवानी शंकर और फिरोज खान सहित अन्य सदस्य

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *