कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की गेवरा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन, विनय सिंह ने अधिकारियों को सौंपी नई कार्यकारिणी की सूची

रेशम लाल यादव अध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह क्षत्री कार्यवाहक अध्यक्ष और एस.डी. मानिकपुरी महामंत्री बनाए गए

गेवरा/कोरबा। कोयला उद्योग के श्रमिकों के हितों के लिए कार्यरत संगठन कोयला मजदूर पंचायत, संबद्ध हिन्द मजदूर सभा (HMS) ने एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र के लिए अपनी नई क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन किया है। संगठन के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी की सूची एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित संबंधित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं श्रम अधिकारियों को सौंपते हुए इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।

नवगठित क्षेत्रीय समिति में रेशम लाल यादव को अध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह क्षत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष, एस.डी. मानिकपुरी को महामंत्री तथा मनीष कुमार राठौर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संरक्षित कर्मचारी के दर्जे के लिए किया पत्राचार

संगठन के महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य एसईसीएल की खदानों में कार्यरत कर्मचारी हैं। संगठन की ओर से संबंधित श्रम कानूनों एवं प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रबंधन द्वारा ‘Protected Workman’ (संरक्षित कर्मचारी) के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।

गेवरा क्षेत्रीय समिति के प्रमुख पदाधिकारी

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रेशम लाल यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह क्षत्री, उपाध्यक्ष के रूप में एस.पी. तांती, एन. अजीत कुमार, शकील अहमद, दिगंबर सिंह तवर, शेख मकसूद एवं एस.डी. मानिकपुरी शामिल हैं।

उपमहामंत्री के रूप में एस.सी. मंसूरी और वी.सी. ग्रीन, जबकि सचिव के रूप में रविन्द्र कुमार स्वर्णकार, विमाल दास महंत, मनोज कुमार शर्मा, राजन कुमार एवं पिताम्बर दास महंत को जिम्मेदारी दी गई है।

सहसचिव पद पर श्रीमती बी. स्निग्धा, हीरालाल निर्मलकर, सी.बी. सिंह, सुखसागर दास और अनुज राम को शामिल किया गया है।

वहीं संगठन सचिव के रूप में प्रियेश दुबे, लक्ष्मी नारायण, श्रीमती रीना वेन्जामिन, मार्तन्ड सिंह और राय सिंह तवर को जिम्मेदारी मिली है। कार्यालय सचिव के रूप में राम कृष्ण, सोनूरम और भावना महतो को तथा कोषाध्यक्ष के रूप में मनीष कुमार राठौर को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारिणी में इन सदस्यों को मिली जगह

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लखनलाल यादव, श्रीराम साहू, विनोद कुमार पटेल, रंजीत राय, सुशील कुमार श्रीवास, शशिकांत उसरेटे, श्रीमती रूक्मणी मार्टिन, भष्कर चटर्जी, श्रीमती भूलनिया बाई, सुभाष राठौर, बी.एल. डिक्सेना, प्रेम लाल रावत, सभील कुमार डडसेना, श्रीमती किरण लता चौहान, श्रीमती पूजा बुराडे, अरविन्द सिंह, मुकेश यादव, उमेश्वर नर्मदा, जगेश्वर दास मानिकपुरी, श्रीमती चमेली देवी पाण्डेय, राजिक खान, विशाल दास और रविदास को शामिल किया गया है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई क्षेत्रीय समिति के माध्यम से गेवरा क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *