प्रधान पाठक के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बैग, जूते व अन्य सामग्री का वितरण

प्रधान पाठक के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बैग, जूते व अन्य सामग्री का वितरण

शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी कला में जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को मिला लाभ।

बिलासपुर | 5 अगस्त 2025

बिलासपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला, चोरभट्टी कला में प्रधान पाठक अशोक कुमार कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, टाई, बेल्ट, मोजे, जूते वितरित किए गए। साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने बताया कि प्रधान पाठक अशोक कुमार कौशिक विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखते हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करना है।

इस अवसर पर श्रीमती मिलन कौशिक, शिक्षक शारदा कौनेजे, सरपंच शिवदयाल यादव, उपसरपंच दीपक यादव, दारा यादव, अध्यक्ष सचिन, प्रियंका सूर्यवंशी सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक अशोक कुमार कौशिक की ओर से सभी उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए दाल-चावल का सामूहिक भोजन भी आयोजित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *