बिलासपुर | 4 अगस्त 2026
जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।
जनदर्शन में ग्राम पंचायत समडील के सरपंच ने कई वर्षों से नहर की सफाई नहीं होने की समस्या उठाई और शीघ्र सफाई कराने की मांग की। वहीं बिल्हा के ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच ने मुक्तिधाम और स्कूल परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए करीब एक हजार फलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
सीपत निवासी जितेश कुमार पाटनवार ने स्कूल से निकल रहे दूषित पानी के कारण घर के सामने जलभराव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की शिकायत की। उन्होंने स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की। इसी तरह बोदरी के किसान बनवारी लाल वर्मा ने खेतों में पानी निकासी नहीं होने से फसल खराब होने की समस्या बताते हुए स्थायी समाधान की मांग रखी।
अशोक नगर अटल आवास के निवासियों ने आवासों की छत से लगातार पानी रिसने की शिकायत करते हुए गुणवत्ता जांच और मरम्मत कराने की मांग की। वहीं सरकण्डा निवासी संजय जाटवर ने ट्राई साइकिल के लिए बैटरी उपलब्ध कराने का आवेदन सौंपा।
मस्तुरी की मां भगवती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने टिफिन सेवा संचालन के लिए नया एलपीजी गैस कनेक्शन और दो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा कोटा के लालपुर निवासी पूनम यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की अंतिम किस्त लंबित होने से अधूरे पड़े आवास निर्माण की जानकारी दी।
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
