नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की।
बैठक के दौरान कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित करने पर सहमति बनी। लगभग 295 किलोमीटर लंबी यह नई रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन, खनिज परिवहन और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आधुनिक अधोसंरचना, सशक्त रेल नेटवर्क और समावेशी विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

