कोटाcool dude रिपोर्टर सुभाष भास्कर
कोटा/बिलासपुर, 30 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरदुरा में बुधवार रात एक युवक की कथित रूप से मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिदेशी बघेल उर्फ जोदल (38 वर्ष), पिता कार्तिक राम बघेल, निवासी ग्राम खुरदुरा के रूप में हुई है। घटना 29 जुलाई 2026 को रात करीब 8:30 बजे हुई।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी रंजिश और जातीय विवाद के चलते अंकुश कुमार रजक (23 वर्ष), पिता भगवत प्रसाद उर्फ कालू रजक, तथा उसके कुछ साथियों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। हत्या के कारण और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

