रायपुर |
नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान गुरुवार को वंचित अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को चाय पिलाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध किसी अभ्यर्थी के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ है। उनका आरोप है कि पात्रता, मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं। दावा-आपत्ति के बाद भी सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं मिला, जिससे कई उम्मीदवार प्रक्रिया से बाहर हो गए।
अभ्यर्थियों ने मांग की कि पूरी मेरिट सूची, प्राप्तांक, पात्र-अपात्र सूची, दावा-आपत्ति के निराकरण और चयन का आधार सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और सभी अभ्यर्थियों का भरोसा कायम रहेगा।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, चाय पिलाकर विरोध दर्ज कराने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि उनका विरोध सत्यापन कराने पहुंचे उम्मीदवारों से नहीं, बल्कि भर्ती व्यवस्था से है। डेमोंस्ट्रेटर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार नए-नए तरीकों से सामने आ रहा है, जिससे शासन-प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
- डेमोंस्ट्रेटर भर्ती में अनोखा विरोध
- वंचित अभ्यर्थियों ने पिलाई चाय
- “अभ्यर्थियों से नहीं, व्यवस्था से सवाल”
- भर्ती में पारदर्शिता की मांग

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

