बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 6 वर्षीय बालक की अन्ननली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। समय पर किए गए उपचार और तीन विभागों के समन्वित प्रयास से ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, बैगा जनजाति का 6 वर्षीय बालक नरेंद्र, निवासी सरगोंड (तहसील कोटा, जिला बिलासपुर), खेलते समय गलती से सिक्का निगल गया। इसके बाद उसे निगलने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजन पहले उसे पेंड्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
शाम करीब 6:30 बजे सिम्स पहुंचने पर ईएनटी विभाग ने तत्काल एक्स-रे जांच कराई। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने एक्स-रे में सिक्के की सटीक स्थिति की पहचान की। जांच में पता चला कि सिक्का श्वासनली के मुहाने के ठीक पीछे अन्ननली के ऊपरी हिस्से में फंसा हुआ था।
इसके बाद एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति की टीम ने सामान्य एनेस्थीसिया दिया। प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय और सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता मित्तल के नेतृत्व में ईएनटी टीम ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी के माध्यम से सावधानीपूर्वक सिक्का निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक बताई गई।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क के कारण जटिल एवं आपातकालीन मामलों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा सिक्के, बटन बैटरी, चुंबक या अन्य छोटी वस्तुएं निगलना गंभीर आपातस्थिति बन सकती है। ऐसे मामलों में घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।
ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की पहुंच से सिक्के, बैटरी और छोटी वस्तुओं को दूर रखें। यदि बच्चा कोई वस्तु निगल ले और उसे निगलने में कठिनाई, लगातार लार टपकना, गले में दर्द या सांस लेने में परेशानी हो, तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें।
Tags: SIMS Bilaspur, Bilaspur News, ENT Department, Coin Swallowed, Child Health, Chhattisgarh News, Medical News, Health News, Bilaspur Hospital

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

