बिलासपुर | 15 जुलाई 2026
भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा और कोटा विकासखंड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना, प्रोजेक्ट उन्नति और अन्य डिजिटल मॉनिटरिंग पहलों के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यस्थलों पर लगे QR कोड को स्वयं स्कैन कर डिजिटल रिकॉर्ड और जमीनी प्रगति का मिलान किया। इस प्रक्रिया के जरिए विकास कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी निगरानी व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया।
केंद्रीय टीम ने भारतीय स्टेट बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ के तहत ग्रामीण युवाओं को दिए जा रहे राजमिस्त्री प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पटेता में सामुदायिक जल संवर्धन तालाब (नवा तरिया कोरियापारा) और नवीन पंचायत भवन, धनरास में तालाब जीर्णोद्धार तथा करगीकला में मिनी परकोलेशन टैंक निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।
केंद्रीय अधिकारियों ने कार्यस्थल पर मौजूद महिला श्रमिकों से संवाद कर वीबी-जीरामजी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार और प्रतिदिन 300 रुपये की बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ दिया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ केंद्रीय टीम और जिला पंचायत अधिकारियों ने कार्यस्थल पर पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के बाद टीम ने जिले में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल मॉनिटरिंग, पारदर्शिता और कौशल विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी अनुराधा शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा, कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार जायसवाल सहित प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

