Bilaspur: कलेक्टर का औचक निरीक्षण, राजस्व मामलों पर सख्ती

Bilaspur: कलेक्टर का औचक निरीक्षण, राजस्व मामलों पर सख्ती

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण कर लंबित राजस्व प्रकरणों, नक्शा बटांकन और सीमांकन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बिलासपुर | 10 जुलाई 2026

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने, नक्शा बटांकन और सीमांकन कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में देरी से आम नागरिकों को परेशानी होती है।

कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए और तहसील पहुंचे पक्षकारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *