संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को साकार करेगा पाटलिपुत्र मंच : तोखन साहू
बिलासपुर। छठ घाट परिसर रविवार की रात सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का अनूठा केंद्र बन गया, जब पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आयोजित इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच वर्षों से सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है तथा नए भारत के निर्माण में ऐसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा आयोजित रामलला यात्रा की सराहना करते हुए नई टीम को सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई आयोजन की शोभा
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से हुई। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के अलावा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, एसपी सिंह, वीएन झा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दास, सचिव सुधीर झा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए.के. कंठ, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा, प्रवक्ता पी.सी. झा, राजीव गिरी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
नई टीम संस्कृति के विकास में निभाएगी अहम भूमिका : सुशांत शुक्ला
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच का नाम ही उसके उद्देश्य को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है और उन्हें विश्वास है कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल को यादगार बनाते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
छठ घाट ने दिलाई नई पहचान : धर्मजीत सिंह
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने मंच की स्थापना के शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि वर्षों के सतत प्रयासों से पाटलिपुत्र मंच ने शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के माध्यम से लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने में मंच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
महापौर पूजा विधानी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सभी समाजों का साझा मंच है पाटलिपुत्र : प्रवीण झा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच का इतिहास 26 वर्षों पुराना है और यह केवल किसी एक समाज का मंच नहीं, बल्कि पूरे शहर और सभी समाजों को जोड़ने वाला संगठन है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का महापर्व है, जिसमें सभी समाजों की सहभागिता रहती है। आने वाले समय में मंच धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का और अधिक विस्तार करेगा।
अमर अग्रवाल ने याद दिलाई संघर्ष से सफलता तक की यात्रा
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पाटलिपुत्र मंच की यात्रा को शुरुआत से देखा है। एक छोटे से टेंट से शुरू हुई यह पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छठ घाट और छठ महापर्व की चर्चा अब देशभर में होती है, जिसके पीछे वर्षों की मेहनत, समर्पण और संगठन के कार्यकर्ताओं का योगदान है।
26 वर्षों की विरासत को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प
पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच ने पिछले लगभग 26 वर्षों में छठ महापर्व और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से शहर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। नई कार्यकारिणी ने संगठन की इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने और समाजोपयोगी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश बना समारोह
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों, वर्गों और आयु वर्ग के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और मंच इसी भावना के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करेगा।
छठ घाट को वर्षभर सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की तैयारी
नई कार्यकारिणी ने छठ घाट परिसर को और अधिक आकर्षक, सुविधायुक्त और सांस्कृतिक गतिविधियों का स्थायी केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह परिसर केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
शपथ ग्रहण समारोह में गणेश गिरी, अशोक झा, बीबी तिवारी, राघव झा, नागेंद्र सिंह, विजय ओझा, नारायण ठाकुर, अभय नारायण राय, दयानंद पासवान, कन्हैया चौधरी, एसके सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, पंकज सिंह, जितेंद्र ठाकुर, जेपी सिंह, कुमुद रंजन सिंह, सपना सराफ, विनोद सिन्हा, सतीश सिंह, शशि मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।





Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
