बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को बिलासपुर के बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर स्थित बहतराई इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास, विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों को आयोजन संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यानिकी, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण तथा आयुष विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
जिले के सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों और शैक्षणिक संस्थानों में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण, बीज वितरण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों और चिकित्सा दलों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए 16 जून को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में भागीदार बनें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
