
बिलासपुर, 12 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की है। इसके तहत जिले के सभी शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विभागों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान ♦️किया।
14 जून को होगा ऑनलाइन योग सत्र
आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 जून 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन के अनुसार इस आयोजन के माध्यम से बड़े स्तर पर सहभागिता के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने के इच्छुक नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों और संस्थाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
♦️21 जून को खेल स्टेडियम बहतराई में मुख्य कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन बहतराई स्थित खेल स्टेडियम में होगा, जहां बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि योगाभ्यास करेंगे।
♦️योग संगम पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन
आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित योग संगम पोर्टल पर शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाएं अपने योग कार्यक्रमों का पंजीयन करा सकती हैं। आयोजन के बाद कार्यक्रम का विवरण और फोटोग्राफ भी पोर्टल पर अपलोड किए जा सकेंगे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। 14 जून के ऑनलाइन योग सत्र से लेकर 21 जून के मुख्य आयोजन तक जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।