पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

सुधीर झा को पुनः मिली सचिव पद की जिम्मेदारी, 21 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह


✍️बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक कार्यकाल हेतु रविवार को आयोजित आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण झा को निर्विरोध अध्यक्ष तथा सुधीर झा को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।
बिलासपुर के छठ घाट परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंच की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय के विवरण और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर प्रवीण झा के नाम का समर्थन किया।
♦️समाजसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण में सक्रिय भूमिका
प्रवीण झा न केवल एक सफल उद्योगपति हैं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले तीन वर्षों से वे रामनवमी के अवसर पर 1008 श्रद्धालुओं को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने की व्यवस्था कर रहे हैं। समाज के लोगों को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
उनके पिछले कार्यकाल में मंच ने छठ महापर्व के भव्य आयोजन सहित कई सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पहचान बनाई। संगठन के सदस्यों का मानना है कि उनके नेतृत्व में मंच ने समाज के लोगों के बीच आत्मीयता, सहयोग और पारिवारिक भावनाओं को भी मजबूत किया है।
♦️नई जिम्मेदारी पर जताया आभार
अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रवीण झा ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समाज के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंच की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक दायित्वों और संगठन की गरिमा को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। आने वाले वर्षों में समाज की गतिविधियों को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा तथा लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
♦️21 जून को होगा शपथ ग्रहण
प्रवीण झा ने जानकारी दी कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी की जाएगी।
♦️बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन
आमसभा में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने विश्वास जताया कि प्रवीण झा के अनुभवी नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और सकारात्मक सोच के बल पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच आने वाले वर्षों में संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
बैठक में धर्मेंद्र दास, गणेश गिरी, अशोक झा, अमरेंद्र कंठ, राघव झा, बीबी तिवारी, राम प्रताप सिंह, धनंजय झा, दिलीप चौधरी, हरिशंकर कुशवाहा, रौशन सिंह, पंकज सिंह, राजीव गिरी, बैद्यनाथ यादव, दिलीप श्रीवास, चंद्र किशोर प्रसाद, नागेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, चंदन सिंह, शंकर कुंवर, मुकेश झा, रंजय सिंह, प्रमोद सिंह, जेपी सिंह, सुनील काका, रविंद्र कुशवाहा, शौलेन्द्र सिंह, कन्हैया चौधरी, पीएन लाल, हेमंत झा, भरत भूषण झा, मुखदेव यादव, अरविंद सिंह, रामदेव यादव, शिव प्रसाद आगरे, राजकिशोर श्रीवास, लक्की ठाकुर, विशाल श्रीवास, रमेश श्रीवास, युगल किशोर झा, शशि मिश्रा, पीसी झा, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, महेश झा, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, विक्रम चौधरी, विक्की राय, कुंदन ठाकुर, केशव झा, रुपेश कुशवाह, प्रशांत मिश्रा, आनंद झा, शुभम झा, आदित्य ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अक्षय झा, कौशल झा, नरेश मिश्रा एवं राम गोस्वामी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *