राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सूचकांकों के दम पर मुंगेली ने प्रदेश में बनाई अलग पहचान
मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप मुंगेली जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश के मॉडल जिलों में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और 50 प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के कारण जिले को राज्य शासन की ‘स्वास्थ्यांक’ ग्रेडिंग में ‘अचीवर्स’ श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।
जिले ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में 98 प्रतिशत तथा संस्थागत प्रसव में 99.98 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम में 103 प्रतिशत उपलब्धि के साथ मुंगेली प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु दल द्वारा लगभग सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार बच्चों का उपचार सुनिश्चित किया गया। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में भी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपचार सफलता दर 97 प्रतिशत हासिल की है।
गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच में मुंगेली ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और टेली कंसल्टेशन सेवाओं में भी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं।
जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, निःशुल्क डायलिसिस, आईसीयू, नवजात शिशु देखभाल इकाई और आधुनिक फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं से मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। डायलिसिस सेवा में लक्ष्य से 147 प्रतिशत अधिक सत्र संचालित कर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
मुंगेली जिला चिकित्सालय में उपलब्ध अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।