सहकार भवन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र शिकायत पर कार्रवाई में देरी, उठे कई सवाल

सहकार भवन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र शिकायत पर कार्रवाई में देरी, उठे कई सवाल

जितेंद्र देवांगन के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की जांच चार महीने बाद भी अधूरी, शिकायतकर्ता ने पूछे तीखे सवाल
बिलासपुर। सहकार भवन में पदस्थ जितेंद्र देवांगन पिता सत्यनारायण देवांगन के शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हता प्रमाण पत्रों को लेकर हुई शिकायत के मामले में कार्रवाई में देरी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शिकायतकर्ता द्वारा जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यवाही को लेकर कई गंभीर प्रश्न उठाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुख्यालय सहकार भवन में जितेंद्र देवांगन के शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हता प्रमाण पत्रों के संबंध में शिकायत की गई थी। इस शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित द्वारा संबंधित अधिकारी को लिखित निर्देश जारी कर सात दिवस के भीतर जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया था।
शिकायतकर्ता ने अब सवाल उठाया है कि जब सात दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, तो आखिर जांच में इतनी देरी क्यों हुई। चार महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित कर्मचारी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से मामले पर संदेह गहराने लगा है।
शिकायत में यह भी पूछा गया है कि अब तक जांच में क्या-क्या कार्रवाई की गई और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। साथ ही यह आशंका भी जताई गई है कि कहीं जांच में देरी कर जितेंद्र देवांगन को जांच कार्यवाही से बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में जितेंद्र देवांगन दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देशों का समय पर पालन नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच में अनावश्यक देरी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी से एक जिम्मेदार लोकसेवक की कार्यप्रणाली पर नागरिकों के मन में शंका उत्पन्न होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *