बिलासपुर संभाग में कल लगेंगे विशेष आधार शिविर, नया आधार और अपडेट की मिलेगी सुविधा

बिलासपुर, 29 मई 2026। भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए शनिवार 30 मई को विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में जरूरी सुधार एवं अपडेट करा सकेंगे।
डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह विशेष शिविर सामुदायिक भवन सुखापाली डभरा, ग्राम मिरोनी लतेसरा चंद्रपुर, ग्राम पंचायत मदनपुर कटघोरा, ग्राम पंचायत भवन बगाबुडा भैसमा तथा बरखदान देवरीखुर्द बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में आधार कार्ड में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, ईमेल एवं बायोमेट्रिक अपडेट सहित अन्य आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इसके अलावा नए आधार कार्ड के लिए नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
प्रवर अधीक्षक डाकघर, बिलासपुर संभाग ने बताया कि बच्चों की 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उनका बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए समय पर पहुंचकर स्वयं एवं अपने बच्चों का आधार एनरोलमेंट और अपडेट कार्य अवश्य कराएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *