गरीब किसानों की जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील प्रशासन और पटवारी के खिलाफ जांच की मांग

गरीब किसानों की जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील प्रशासन और पटवारी के खिलाफ जांच की मांग

बिलासपुर। जनदर्शन कार्यक्रम में एक ग्रामीण ने अपनी स्वयं की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और धमकी देने की शिकायत करते हुए कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। आवेदनकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम बेदपरसदा मस्तूरी क्षेत्र में स्थित किसान के भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।
आवेदन के अनुसार, ग्राम बेदपरसदा निवासी रवि नंदन केवट ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बताया कि खसरा नंबर 162/1 रकबा 1.76 की स्वयं  भूमि पर लंबे समय से उनके परिवार का कब्जा और उपयोग रहा है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि लगभग 50 डेसिमल  पहले कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया।
आवेदनकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित पक्ष द्वारा जेसीबी और अन्य साधनों की मदद से जमीन पर निर्माण कार्य कराने की कोशिश की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले की जानकारी संबंधित पटवारी और अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आवेदनकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मेरेभूमि की जांच कर अवैध कब्जा हटाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
जनदर्शन में दिए गए आवेदन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *