गेवरा/कोरबा।
SECL गेवरा क्षेत्र के पूर्व जनरल मैनेजर (GM) एवं डीटी पद हेतु अनुशंसित रहे स्वर्गीय अरुण कुमार त्यागी के निधन पर ग्राम नराईबोध में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. त्यागी के व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे अत्यंत सौम्य, सरल और शांत स्वभाव के अधिकारी थे। उन्होंने विशेष रूप से गेवरा क्षेत्र के भू-विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। ग्रामीणों ने कहा कि स्व. त्यागी हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे और विस्थापित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से UBKkS संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप, कटघोरा सभापति बसंत कुमार कंवर, वार्ड पार्षद अमिला राकेश पटेल, ललित महिलांगे, रूद्र दास महंत, शशि साहू, अनिल दास, विक्रांत महंत, एकांत कश्यप, बाबूराम, आशुतोष कौशिक, भुवन दास, समारु दास, देव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

