
बिलासपुर | 1 मई 2026
✍️छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत लगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। “खबर छत्तीसगढ़” की टीम जब जमीनी हकीकत जानने गांव पहुंची, तो विकास के दावों और वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर देखने को मिला।
गांव में एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव नजर आया। पंचायत की सरपंच का दावा है कि विकास कार्य जारी हैं, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि किन-किन स्थानों पर काम हो रहा है, तो वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं।
♦️नाली निर्माण का वादा अधूरा
करीब 6 महीने पहले सरपंच द्वारा नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक नाली निर्माण शुरू नहीं हो पाया। इस संबंध में पूछे जाने पर सरपंच का जवाब टालमटोल वाला रहा—कभी फंड की कमी का हवाला दिया गया, तो कभी फंड आने की बात कही गई।
♦️गांव में गंदगी का अंबार
मीडिया टीम के निरीक्षण में सामने आया कि गांव में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। नालियां जाम हैं, कचरे का ढेर लगा है और बदबू से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई के लिए भी टेंडर जारी होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नजर नहीं आता।
♦️सरपंच के बजाय पति चला रहे काम?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच स्वयं निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं और अधिकांश काम उनके पति द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। जब सरपंच से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने भी कई मामलों में अपने पति से बात करने की बात कही।
♦️सवालों से बचते दिखे सरपंच पति
मीडिया टीम ने जब सरपंच पति से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया और खुद को गांव से बाहर बताते हुए अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
♦️फंड को लेकर विरोधाभासी बयान
एक ओर सरपंच का कहना है कि पंचायत को कोई फंड प्राप्त नहीं हुआ, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का दावा है कि क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा 3 से 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी जा चुकी है। इसके बावजूद धरातल पर विकास कार्य नजर नहीं आ रहे।
♦️ग्रामीणों की मांग—हो जांच
गांव के लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत लगरा का जल्द निरीक्षण किया जाए और यह पता लगाया जाए कि विकास कार्यों के लिए आए फंड का उपयोग कहां हुआ। साथ ही, गांव को गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
