ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान जारी, आबकारी टीम की कार्रवाई
मुंगेली, 30 अप्रैल 2026:
जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज ग्राम जरहागांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त की है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार संचालित अभियान के तहत आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम ने रमाकांत जांगड़े के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जेरिकेन में भरी कुल 10 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद की गई।
इस मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया, जो गैर-जमानतीय श्रेणी में आता है। मौके पर ही आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जय सिंह मरकाम, आबकारी आरक्षक राजेश कुमार पटेल एवं जयेंद्र नंदागौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *