लाफ़ागढ़ गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप, सिलेंडर के लिए रोज लगवाए जा रहे चक्कर

लाफ़ागढ़ गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप, सिलेंडर के लिए रोज लगवाए जा रहे चक्कर

Nagar reporter wahidulla Khan

बिलासपुर | 18 अप्रैल 2026
बिलासपुर जिले के लाफ़ागढ़ स्थित गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एजेंसी परिसर में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की लंबी कतार देखी गई, जहां घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने 6 अप्रैल और 12 अप्रैल को गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। एजेंसी प्रबंधन द्वारा रोजाना उन्हें “कल आना” कहकर टाल दिया जाता है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर एजेंसी स्तर पर लापरवाही और मनमानी साफ दिखाई दे रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के प्रबंधक और कर्मचारी उन्हें रोज चक्कर लगवाते हैं, जिससे उनका समय और रोज़गार दोनों प्रभावित हो रहा है।
लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अपना काम-धंधा छोड़कर एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी अंत में यह कह दिया जाता है कि “सिलेंडर खत्म हो गया, कल आना।” इस स्थिति से आम जनता खासकर गरीब तबका बेहद परेशान है।
पीड़ित उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *