संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा का स्वागत, सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने किया अभिनंदन

संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा का स्वागत, सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने किया अभिनंदन

बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट
✍️संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर बिलासपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा श्रीवास समाज बिलासपुर के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
✍️देवकीनंदन चौक स्थित तिलक नगर हनुमान मंदिर के पास सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्रीवास समाज के वरिष्ठजनों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और श्रद्धालुओं को लीची का जूस एवं पेयजल वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सौहार्द का सुंदर संदेश देखने को मिला, जहां विभिन्न समाजों के लोग एक साथ आकर संत श्री सेन जी महाराज की जयंती को उत्साहपूर्वक मना रहे थे।
✍️इस स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह, प्रियंक परिहार, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, संजू सिंह, सुधीर सिंह, अतुल सिंह, बसंत सिंह, सोनल सिंह, रौशन सिंह, चितरंजन सिंह, रूद्र सिंह, ऋषभ सिंह एवं ऋषि सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *