बिलासपुर | विशेष समाचार
संभागीय चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य एवं अग्रवाल समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री रामावतार अग्रवाल ने मानवता और सेवा का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शनिचरी बाजार (हैप्पी स्ट्रीट) स्थित अपनी लगभग 2 एकड़ निजी भूमि घायल एवं असहाय गौमाता की सेवा के लिए समर्पित कर दी है। उनका यह योगदान क्षेत्र में सेवा और परोपकार की मिसाल बन गया है।
बिलासपुर गौ सेवा धाम पिछले 23 वर्षों से निरंतर गौमाता एवं नंदी बाबा की सेवा में जुटा हुआ है। संस्था द्वारा लंबे समय से गौसेवा के लिए स्थायी भूमि की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस दिशा में कई प्रयास, पदयात्राएं और संघर्ष भी किए गए, जिसके बाद अब यह संकल्प साकार हो पाया है।
श्री अग्रवाल का यह महादान न केवल गौसेवा को नई दिशा देगा, बल्कि समाज को भी यह संदेश देता है कि जीवन में सेवा और सद्कर्म ही सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनका यह कदम समाज के अन्य लोगों को भी परोपकार और सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस सराहनीय पहल के लिए श्री रामावतार अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कोटि-कोटि बधाई दी है।
“सेवा ही सच्चा धर्म है” — इस संदेश को साकार करते हुए यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गया है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।