

बिलासपुर, 23 मार्च 2026।
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित तकनीकी विकास कार्यशाला (DDW प्रोग्राम) का सफलतापूर्वक समापन काष्ठ शिल्प प्रशिक्षण केंद्र, सेमरिया (विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर) में किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, बिलासपुर द्वारा आयोजित की गई थी, जिसकी अवधि दो माह यानी कुल 50 कार्य दिवस रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुल 20 हितग्राही उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण के दौरान काष्ठ शिल्प की आधुनिक तकनीकों और डिज़ाइन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों के कौशल का विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
समापन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिमरिया, कोटा की उप सरपंच श्रीमती शिव कुमारी उईके मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रशिक्षण केंद्र के डिजाइनर श्री सुदीप घोष, प्रशिक्षक श्री मंधर कश्यप, हस्तशिल्प विकास बोर्ड बिलासपुर की प्रभारी श्रीमती असरीता मिजं एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ग्रामीण रोजगार और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया।
यह कार्यशाला स्थानीय कारीगरों के लिए कौशल उन्नयन का एक सशक्त माध्यम साबित हुई, जिससे भविष्य में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
