कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर अंधेरे का खतरा, दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता – प्रशासन से कार्रवाई की मांग

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर अंधेरे का खतरा, दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता – प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बरबसपुर उरगा मेन रोड पुल के पास स्ट्रीट लाइट नहीं, राहगीर परेशान, संगठन ने कलेक्टर से की शिकायत
कोरबा से रिपोर्ट:
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर बरबसपुर उरगा मेन रोड पुल के पास शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भू-विस्थापित माटी पुत्र सेना ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप द्वारा कलेक्टर को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उक्त मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। वहीं, सड़क पर डिवाइडर और चेतावनी संकेतक भी नहीं हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुल संकरा होने के कारण रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल स्ट्रीट लाइट और संकेतक लगाने की मांग की गई है।
संगठन ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *