6 मार्च से लापता 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार की तलाश में जुटी पुलिस, बैंक ट्रांजेक्शन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
बिलासपुर/कोटा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता छात्र की पहचान रोहित कुमार (19) के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है और सीवी रमन यूनिवर्सिटी के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार, पिता अमरेन्द्र कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी संगम चौक, गया (बिहार), 6 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे से छात्रावास से लापता है। छात्रावास प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर 7 मार्च को थाना कोटा में गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
कमरे से मिला मोबाइल और बेटिंग से जुड़ा नोट
पुलिस जांच के दौरान छात्र के कमरे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें सिम कार्ड नहीं लगा था। इसके अलावा एक पेज मिला है जिसमें ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से संबंधित नियम लिखे हुए हैं। वहीं एक नोटबुक में लगभग 40 लाख 77 हजार 400 रुपये के लेन-देन का विस्तृत हिसाब दर्ज पाया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित के मोबाइल से उसकी मां को एक मैसेज भेजा गया था, जिसमें उसने स्वेच्छा से कहीं जाने की बात लिखी थी, लेकिन वह मैसेज डिलीवर नहीं हो पाया।
ऑनलाइन गेमिंग और पैसों के लेन-देन का खुलासा
पुलिस द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्रों, उसके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि रोहित ऑनलाइन गेमिंग में काफी सक्रिय था और कई लोगों के साथ पैसों का लेन-देन करता था। घटना वाले दिन भी उसने अपने कुछ साथियों से कैश में पैसे मांगे थे और कहा था कि वह तुरंत यूपीआई के माध्यम से पैसे वापस कर देगा।
बैंक खातों की जांच में लगभग 7 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं, जिनमें विभिन्न लोगों और मोबाइल ऐप के माध्यम से पैसे का आदान-प्रदान हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वाड की मदद से तलाश
पुलिस ने यूनिवर्सिटी गेट, मोबाइल नाका चौक, खत्री इंटरप्राइजेस, स्कूल, यूको बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप समेत आसपास के कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। साथ ही डॉग स्क्वाड की मदद से छात्रावास से लेकर कोटा रेलवे स्टेशन तक खोजबीन की गई है।
इसके अलावा पुलिस ने गुमशुदा छात्र की जानकारी अन्य जिलों की पुलिस को भी भेजी है, ताकि उसकी तलाश तेज की जा सके।
विश्वविद्यालय प्रबंधन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि छात्रावास में इतने बड़े स्तर पर पैसों का लेन-देन और ऑनलाइन बेटिंग जैसी गतिविधियां कैसे चल रही थीं और प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली।
साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि छात्र के लापता होने के बाद उसके परिवार को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई और क्या पुलिस को जानकारी देने में भी किसी प्रकार की देरी हुई।
निष्पक्ष जांच की मांग
स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच यह चर्चा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन अक्सर परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित बताता रहा है। लेकिन इस घटना के बाद कई लोग विश्वविद्यालय की व्यवस्था, छात्रावास प्रबंधन, वित्तीय गतिविधियों और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष बाहरी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मांगी आम लोगों से मदद
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और परिवार को भी हर पहलू की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को रोहित कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत थाना कोटा, जिला बिलासपुर को सूचित करें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
