
बिलासपुर (छत्तीसगढ़), दिनांक —
ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विद्युत विभाग द्वारा बिलासपुर के तिफरा स्थित मुख्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधिकारी अनुपम सरकार ने की।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 10 से 15 वेंडर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी वेंडरों के परिचय के साथ की गई, जिसके बाद योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी जमीनी परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वेंडरों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को इसकी प्रक्रिया समझाने में कई प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ग्रामीणों को योजना के लाभ, प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाए।
इसके साथ ही बैठक में बैंक फाइनेंस की सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस योजना से जोड़ने पर भी जोर दिया गया, ताकि पात्र हितग्राही आसानी से सोलर कनेक्शन लगवा सकें।
विद्युत अधिकारी अनुपम सरकार ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत घरों में सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी जा रही है। उन्होंने सोलर कनेक्शन से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की भी जानकारी दी।
बैठक में उपस्थित सभी वेंडरों को योजना को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने और ग्रामीणों तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
