विष्णुदेव साय ने किसानों के खातों में अंतरित किए ₹10,324 करोड़

विष्णुदेव साय ने किसानों के खातों में अंतरित किए ₹10,324 करोड़

25.28 लाख किसानों को मिली होली से पहले बड़ी सौगात, बिलासपुर के रहंगी से किया वर्चुअल संवाद


बिलासपुर, 28 फरवरी 2026।
✍️मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में बटन दबाकर प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की।
इसमें बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए की राशि सीधे खातों में मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले किसानों को यह राशि देकर सरकार ने उनकी खुशियों में भागीदारी निभाई है।
✍️263.17 करोड़ के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने जिले में 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण 7 विकास कार्यों का लोकार्पण और 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82 कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया।
✍️किसानों के सम्मान का दिन : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों ने इस वर्ष धान बेचा है और सरकार ने समय पर भुगतान सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण, खाद पर सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और सहकारिता सशक्तिकरण जैसे कदम किसानों की समृद्धि के लिए उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सहायता दी जा रही है और कृषि बजट में इस वर्ष 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में प्रगति का भी उल्लेख किया तथा राज्य में खनिज और पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं को रेखांकित किया।
✍️महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं—
चकरभाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन
मंगला माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन
रहंगी खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल और स्टेज निर्माण
सतनामी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹50 लाख
पत्थरखान में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹50 लाख
✍️किसानों से वर्चुअल संवाद
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर, कोरबा और जांजगीर सहित विभिन्न जिलों के किसानों से वर्चुअल संवाद किया। हितग्राहियों ने खाते में राशि प्राप्त होने पर आभार व्यक्त किया और बताया कि इससे त्योहार और पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।
✍️जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, विधायक धरमलाल कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अंत में विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सभी की सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही राज्य की समृद्धि है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *