बिलासपुर, 23 फरवरी 2026।
भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा विश्व चिंतन दिवस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग स्थित स्काउट विभाग में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के स्काउट-गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई, जिसमें सेवा, अनुशासन, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर स्लोगन, पोस्टर और बैनर प्रस्तुत किए गए, जिनका प्रदर्शन एवं मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस परेड, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले स्काउट-गाइड सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव तथा अध्यक्षता पदेन जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती सुनीता ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथियों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता का उदाहरण बना।
वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और समाज सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। आयोजन ने स्काउट-गाइड आंदोलन की सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
