डिघोरा में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन, चिंगराजपरा बना विजेता

डिघोरा में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन, चिंगराजपरा बना विजेता

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह


बिलासपुर।
✍️क्षेत्र के डिघोरा ग्राम पंचायत में 22 फरवरी को भव्य एवं रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों एवं शहरों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे मैदान में खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला।


✍️प्रतियोगिता में चिंगराजपरा (बिलासपुर) की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बिल्हा विकासखंड के नवागांव बुढा देव की कबड्डी टीम ने कड़े मुकाबले में अपना दमखम दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला, जबकि दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।


✍️कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लव सिदार तथा जनपद सदस्य तखतपुर दिलीप ध्रुव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

                                                                                                             


✍️इस अवसर पर ग्राम सरपंच रामेश्वर यादव एवं उप सरपंच हेमंत निषाद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।
यह प्रतियोगिता क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए ग्रामवासियों और समिति के सदस्यों को बधाई दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *