मुंगेली, 23 फरवरी 2026।
जिले के वन परिक्षेत्र खुडिया अंतर्गत 28 फरवरी 2026 को ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। “प्रकृति के करीब, स्वास्थ्य के लिए ट्रेक” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग की शुरुआत दुल्लापुर से होगी और समापन खुडिया रानी मंदिर में किया जाएगा। लगभग 4 किलोमीटर की यह ट्रेकिंग प्रातः 7 बजे से शुरू होगी। आयोजन में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।
वनमंडल प्रशासन के अनुसार वर्तमान समय में युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत कर रहा है, जिससे उनका प्रकृति और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ाव कम हो रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्राकृतिक वातावरण में लाकर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों को वन क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए इच्छुक प्रतिभागी 26 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। यह ट्रेकिंग कार्यक्रम केवल 100 प्रतिभागियों के लिए सीमित रहेगा।
वनमंडलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम में भाग लेकर प्रकृति संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाएं।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

