साधारण किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश
मुंगेली, 18 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में मुंगेली जिले की प्रतिभाशाली बेटी सुप्रिया सिंह श्रीनेत को सम्मानित किया। सुप्रिया ने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रिया की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों तो साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला युवा भी असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया का अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सुप्रिया से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे।
साधारण परिवेश से असाधारण उपलब्धि
जिले के ग्राम टेढ़ाधौंरा की 23 वर्षीय सुप्रिया सिंह श्रीनेत एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी माता श्रीमती संतोषी सिंह श्रीनेत और पिता श्री वैदेही शरण सिंह ने उन्हें सदैव शिक्षा और संस्कारों का मजबूत आधार प्रदान किया। सुप्रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 10वीं में 71 प्रतिशत तथा 12वीं में 58 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके पश्चात उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की।
इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने एनसीसी से जुड़कर अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित किया तथा जूनियर अंडर ऑफिसर के पद तक पहुंचीं। यहीं से भारतीय सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना साकार रूप लेने लगा।
दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का परिणाम
वर्ष 2023 में इंजीनियरिंग पूर्ण करने के बाद सुप्रिया ने पूरी एकाग्रता के साथ सीडीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की। कठोर परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमिशन के अंतर्गत आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं।
सुप्रिया की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली प्रेरक कहानी है। शैक्षणिक और सैन्य उपलब्धियों के साथ-साथ वे सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। नृत्य उनकी प्रमुख रुचि है, जो उनके व्यक्तित्व में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है।
मुंगेली सहित पूरे प्रदेश के लिए सुप्रिया सिंह श्रीनेत की यह उपलब्धि गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

