मुंगेली, 18 फरवरी 2026।
जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे,और अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जनसुनवाई करते हुए, आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनदर्शन में कुल 120 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें आधार कार्ड निर्माण, शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, नाम त्रुटि सुधार, फौती उठाने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे।
ग्राम भालापुर, गोरखपुर, टेमरी, सेमरिया, पालचुवा, पदमपुर, झुलनाखुर्द और खैरवार सहित विभिन्न गांवों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने की मांग प्रमुख रूप से सामने आई।
अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है तथा प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी और न्यायोचित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

