हेडिंग:अतिक्रमण कार्रवाई में जब्त ठेला गायब! नगर निगम कर्मचारियों पर बेचने का आरोप

हेडिंग:अतिक्रमण कार्रवाई में जब्त ठेला गायब! नगर निगम कर्मचारियों पर बेचने का आरोप

रिपोर्टर वहीदुल्ला खान

बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण शाखा द्वारा जब्त किए गए एक हाथ ठेला के गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित वाहन रिपेयरिंग कामगार ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन देकर ठेला वापस दिलाने की मांग की है और कर्मचारियों पर ठेला बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
आवेदनकर्ता शेख साबिर, निवासी तारबाहर डीपूपारा तालाब के पास, बिलासपुर ने बताया कि वह मिशन की जमीन के पास हाथ ठेला लगाकर वाहन रिपेयरिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दिनांक 23 नवंबर 2023 को नगर निगम अतिक्रमण शाखा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसका ठेला तोड़कर जब्त कर ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई तथा ठेले पर रखी मशीन और सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। उसने दावा किया है कि इस घटना का वीडियो उसके मोबाइल में उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत किया जा सकता है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब्त ठेला को नगर निगम द्वारा स्विमिंग पूल स्थित यार्ड में रखा गया था, लेकिन जब वह अपना ठेला लेने पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं था। कर्मचारियों से पूछताछ करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसके ठेले को गुपचुप तरीके से बेच दिया गया है।
शेख साबिर ने आयुक्त से अपने हाथ ठेले को वापस दिलाने एवं मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *