रायपुर। रायपुर जिले के देवपुरी स्थित खसरा नंबर 73, 206/1 एवं 206/2 की करीब 1.312 हेक्टेयर भूमि को लेकर एक गंभीर शिकायत सामने आई है। आवेदक ने संबंधित गुर्जर प्रबंधक समिति पर वर्ष 1987-88 से कथित रूप से अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, यह भूमि पूर्वजों की संपत्ति है, जो ग्राम देवपुरी, तहसील एवं जिला रायपुर में स्थित है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2003 में 15-20 सदस्यों की सहमति से भूमि के एक हिस्से का उपयोग धार्मिक कार्यों के लिए किया गया था। उस समय 5000 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से घोषणा पत्र भी दिया गया था। आरोप है कि बाद में समिति द्वारा इस भूमि पर स्थायी निर्माण कर लिया गया और भूमि को अपने नियंत्रण में ले लिया गया।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2022-23 में भूमि का बाजार मूल्यांकन 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच आंका गया है। इसके बावजूद शिकायतकर्ता का दावा है कि अब तक उन्हें भूमि का उचित मूल्य या वैधानिक प्रक्रिया के तहत कोई समाधान नहीं मिला है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस प्रकरण को लेकर पूर्व में एसजीपीसी को भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को दी गई जानकारी के बावजूद कथित रूप से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि संपूर्ण भूमि (गुरुद्वारा क्षेत्र को छोड़कर) को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा उन्हें न्याय दिलाया जाए। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
मामला अब प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन बताया जा रहा है। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो यह भूमि विवाद जिले में बड़ा कानूनी मुद्दा बन सकता है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

