गेवरा/कोरबा।
नगर पालिका बांकी मोगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 के नराईबोध, भिलाई बाजार में स्कूली बच्चों के लिए खुशियों की नई सौगात मिली है। क्षेत्र की लोकप्रिय पार्षद अमिला राकेश पटेल के अथक प्रयासों और सतत जनहितकारी पहल के फलस्वरूप लंबे समय से बंद पड़ी स्कूल बस सेवा पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ हो गई है।
प्रबंधन और जनप्रतिनिधि के समन्वय की जीत
बस सुविधा के अभाव में बच्चों और अभिभावकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता में लेते हुए पार्षद अमिला राकेश पटेल ने एसईसीएल (SECL) गेवरा प्रबंधन से लगातार संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों की मांग और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंताओं को मजबूती से रखा।
उनके सकारात्मक प्रयासों, निरंतर फॉलोअप और सार्थक चर्चा का परिणाम स्कूल बस सेवा की पुनः बहाली के रूप में सामने आया है।
SECL प्रबंधन का जताया आभार
बस सेवा शुरू होने पर पार्षद अमिला राकेश पटेल ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“शिक्षा ही भविष्य की नींव है और बच्चों को स्कूल जाने में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। मैं एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने हमारी मांग को संवेदनशीलता से सुना और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।”
ग्रामीणों ने किया स्वागत
बस सेवा की पुनः शुरुआत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने पार्षद की सक्रियता और प्रबंधन के सहयोग का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अमिला राकेश पटेल के नेतृत्व में वार्ड 29 विकास और जन-सुविधाओं के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बस सुविधा शुरू होने से न केवल बच्चों का समय बचेगा, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
