बिलासपुर।
सीजी क्राइम न्यूज़ के तत्वावधान में 8 फरवरी को पूज्य पंचायत सिंधी कॉलोनी धर्मशाला में स्थापना दिवस समारोह, जिला स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष एव श्री प्रवीण झा रहे। उनके साथ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सहित जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार बहन-भाई बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का पारंपरिक रूप से माल्यार्पण एवं सम्मान कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंच से वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया समाज को दिशा देने का कार्य करता है। पत्रकारों को सच्चाई के साथ खड़े रहकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिन्होंने समारोह को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों और पत्रकार साथियों ने आयोजन की भारी प्रशंसा की।
सीजी क्राइम न्यूज़ परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एकजुटता, सम्मान और पत्रकारिता के मूल्यों को समर्पित रहा, जिसने पत्रकार समाज को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
