बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में लगी ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन, यात्रियों को मिलेगी एमआरपी दर पर पेय पदार्थों की सुविधा

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में लगी ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन, यात्रियों को मिलेगी एमआरपी दर पर पेय पदार्थों की सुविधा

बिलासपुर, 3 फरवरी। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा लगाई गई है।
इस वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों एवं आम नागरिकों को कोको कोला, फेंटा, माजा, थम्सअप, स्प्राइट, विभिन्न एनर्जी ड्रिंक्स तथा पानी की बोतलें आसानी से उपलब्ध होंगी। सभी उत्पाद निर्धारित एमआरपी मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे यात्रियों को उचित दर पर पेय पदार्थ मिल सकेंगे।
एयरपोर्ट परिसर में इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अब पेय पदार्थों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *