बिलासपुर | सकरी | 20 जनवरी 2026
बिलासपुर जिले के थाना सकरी क्षेत्र से पुलिस की कथित दादागिरी और रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। बीसीए के छात्र आर्यन बंजारे को झूठी धाराओं में फंसाने की धमकी देकर 30 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप पीड़ित परिवार ने सकरी पुलिस पर लगाया है।

पीड़ित छात्र आर्यन बंजारे, पिता शत्रुघ्न बंजारे, निवासी उसलापुर, के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अपनी केटीएम बाइक से सकरी बायपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोकी की ओर से आ रही सीडी डीलक्स बाइक (क्रमांक CG10 BG 6353) से उसकी हल्की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों को मामूली नुकसान हुआ।
परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद ग्राम जोकी का सरपंच मौके पर पहुंचा और अपनी पहचान का हवाला देते हुए सकरी पुलिस को बुलाया। इसके बाद सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिसकर्मी छात्र को थाना सकरी ले गया और “छोड़ने” के बदले पैसों की मांग की गई।
परिजनों का कहना है कि किसी तरह पैसों का इंतजाम कर नगद राशि पुलिसकर्मी को दी गई, लेकिन इसके बाद भी और पैसे की मांग की जाने लगी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर छात्र को और भी गंभीर धाराओं में फंसाने की धमकी दी गई।
पीड़ित पिता शत्रुघ्न बंजारे का कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं और उनके पास अतिरिक्त पैसा नहीं है, इसके बावजूद लगातार दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि पैसे नहीं देने पर उनके बेटे को जेल भेज दिया जाएगा।
इस पूरे मामले को लेकर आज 20 जनवरी 2026 को छात्र के पिता और मां ने बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने सकरी पुलिस के संबंधित सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले में एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और अब सभी की नजरें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

